Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अदरक और शहद का यह मिश्रण दिलाएगा हर बीमारी से मुक्ती
निश्चित रूप से जो प्राकृतिक औषधियां होती हैं वो कई तरह के घाव और बीमारियों को ठीक करने में कारगर होती हैं। भारत में ऐसी ढेर सारी चीजें हैं जो हमारे घरों में होती हैं और लेकिन हम उनका इस्तेलाम ठीक से नहीं कर पाते हैं।
ऐसी ही एक चीज है, शहद और अदरक का मिश्रण जिससे हम सांस संबंधी समस्यायों को आसानी से ठीक कर सकते हैं। इससे अच्छा कुछ और नहीं है।
यह मिश्रण हमारे शरीर में खून के प्रवाह और हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के साथ साथ हमें कैंसर और श्वशन संबंधी दिक्कतों से छुटकारा देता है।

शहद तो एक माध्यम है अदरक के लाभ को हमारे शरीर में पहुंचाने के लिए, लेकिन अदरक और शहद के अपने अलग अलग स्वास्थय संबंधी फायदे हैं और अगर हम इन दोनों को एक साथ लेते हैं तो समझ लीजिये कि हमें एक तरह का बोनस ही मिल जाता है।
इन दोनों को इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि एक चम्मच अदरक का जूस और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाकर उसे पियें। इस जूस में एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटी-आक्सीडेंट गुण होते हैं जिसकी वजह से ये हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको अदरक और शहद के जूस को पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताएँगे।

1. अस्थमा में आराम:
अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप अदरक और शहद के साथ साथ काली मिर्च से बने जूस का सेवन करें, जिससे आपको अस्थमा से राहत मिलेगा। इस जूस में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने कि वजह से यह आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ा देता है जिससे आपको आराम मिलता है।

2. श्वशन समस्याएं कम करता है:
अदरक और शहद का मिश्रण एक बहुत ही अच्छा एक्सपेक्टोरेंट होता है जो आपको कफ, सर्दी और नाक के बहने में आपको आराम देता है।


3. उल्टी और मिचली को कम करता है:
अगर आपको कभी भी उल्टी और मिचली की समस्या हो तो आप बेहिचक इस मिश्रण का इस्तेमाल करें आपको आराम मिलेगा।

4. कैंसर से बचाव:
अध्ययन यह बताते हैं कि अदरक और शहद का मिश्रण कैंसर से बचाने में मदद करता है क्योंकि यह मिश्रण एंटी-आक्सीडेंट एंजाइम को प्रेरित करता है और कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है।

5. पाचन ठीक रखता है:
ऐसा माना जाता है कि अदरक और शहद का मिश्रण पाचन शक्ति को बढाने में मदद करता है। एक चम्मच अदरक और शहद का जूस आपके पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। यह इस मिश्रण का एक महत्वपूर्ण लाभ है।

6. ह्रदय संबंधी समस्या से बचाता है:
अगर आप अदरक और शहद से बने जूस का सेवन करते हैं तो आपको ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि दिक्कतें होने की संभावनाएं बहुत ही कम हो जाती हैं।

7. मासिक धर्म में आराम:
अध्ययनों से पता चलता है कि यह जूस महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।

8. माईग्रेन में आराम:
यह मिश्रण सिर में होने वाले दर्द को कम करने का काम करता है। अगर आप उनमे से हैं जिन्हें माईग्रेन की समस्या है तो आप अदरक और शहद से बने इस जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

9. स्ट्रोक में आराम:
यह जूस ब्लड को जमने नहीं देता है जिससे स्ट्रोक की दिक्कत नहीं होती है। मेडिकल शोधकर्ताओं का कहना है कि इस मिश्रण में ब्लड संबंधी समस्याओं को ठीक करने के सारे गुण मौजूद होते हैं।

10. प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है:
अदरक और शहद का मिश्रण आपके स्वास्थय के लिए बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि यह आपके बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। यह शरीर की श्वेत रक्त कणिकाओं के बनने की प्रक्रिया को बढ़ा देता है जिससे बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
इसलिए आप अदरक और शहद से बने इस जूस का जरुर इस्तेमाल करें जिससे कि आपको ऊपर बताये गये सारे फायदे मिल सकें। फिर आप खुद महसूस करेंगे कि आपको कितना अच्छा लाभ हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
