Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कहीं उसे ब्रेस्ट मिल्क एलर्जी तो नहीं? जानें इसके कारण और लक्षण
मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम भोजन है। क्योंकि, इससे बच्चे का विकास और उसे सही पोषण मिलता है। ब्रेस्टफीडिंग से मां और बच्चे का रिश्ता भी मज़बूत होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ बच्चों के ब्रेस्टफीड से एलर्जी हो सकती है? जैसा कि बहुत से बच्चों को चीज, सोया, टोफू और दही जैसी चीजों से एलर्जी होती है। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता है कि नवजात बच्चों को ब्रेस्ट मिल्क से भी एलर्जी हो सकती है।

क्यों होती है बच्चों को मां के दूध से एलर्जी
एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चे को मां के दूध नहीं बल्कि, दूध बनने की बदलावों के कारण एलर्जी की समस्या होती है। दरअसल, खाने-पीने की कुछ चीज़ों जैसे-सोया, टोफू आदि की वजह से ब्रेस्ट मिल्क के कम्पोजिशन में बदलाव आ जाता है। इस वजह से बच्चे मां का दूध पीना बंद करने लगते हैं। 1983 में स्वीडन के वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि बच्चों को मां के दूध से एलर्जी नहीं होती। बल्कि, माता द्वारा खाए गए भोजन में मौजूद शक्कर या प्रोटीन की वजह से दूध की संरचना में बदलाव आ जाता है। जिसके चलते बच्चे को दूध से एलर्जी होने लगती है।
बच्चे को दूध से एलर्जी के लक्षण :
पेट में गैस बनना
रैशेज़
पेट दर्द
डायरिया
पीलिया या जॉन्डिस
उल्टी
अपच
दूध बिल्कुल ना पीना
क्या है ब्रेस्ट मिल्क एलर्जी का इलाज?
- एलर्जिक बच्चे को ब्रेस्ट मिल्क ना पिलाना किसी भी प्रकार से सही नहीं है। बल्कि, माता को अपनी डायट में छोटे-मोटे बदलाव करते हुए ब्रेस्ट मिल्क में बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे,
गाय का दूध पीना बंद कर दें।
- ऐसी चीज़ों से परहेज करें जिनसे एलर्जी उत्पन्न होती है। आमतौर पर गेहूं, मक्का, अंडे और मूंगफली जैसी चीज़ों की वजह से इस प्रकार की एलर्जी होती है। इसलिए ध्यान देते हुए समझें कि आपकी परेशानी की वजह क्या है और उसी आधार पर डायट में बदलाव करें।
- इस विषय में अपने पीडियाट्रिशियन से बात करें और बच्चे के लिए सही फॉर्मूला दूध का चयन करें। इसी तरह बहुत गम्भीर स्थितियों में बच्चों को गैलोक्टोज़-फ्री फॉर्मूला दूध पिलाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
