Latest Updates
-
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व -
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर
चिकन पॉक्स यानी चेचक के दागों को हल्का करने के घरेलू उपाय
चिकनपॉक्स जिसे छोटी माता भी कहते हैं, वह किसी को भी हो सकती है। चिकनपॉक्स Varicella zoster वायरस की वजह से होती है। इसमें बुखार के साथ-साथ शरीर पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं। यह बीमारी ठीक होने के बाद दाने सूख कर झड़ जाते हैं लेकिन इसके निशान रह जाते हैं।

शरीर के किसी दूसरे हिस्से में तो निशान छिप जाते हैं लेकिन चेहरे पर दाग रह जाने की वजह से खूबसूरती खराब हो जाती है। दानो पर कभी कभी खुजली या इन्हें घिसना से ये बहुत गंदे दाग छोड़ देते है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान नुस्खों के बारे में

नारियल पानी–
नारियल का पानी ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें ढेर सारे पोषण शामिल मिले होते हैं जैसे की lauric acid और cytokines. यह सेल की ग्रोथ को रेगुलेट करते हैं स्किन का पीएच बैलेंस करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो कि मुंहासे निकलने से रोकते हैं। नारियल का पानी पीने के साथ साथ आप इसे प्रभावित एरिया पर लगा भी सकते हैं, जिससे आपको तुंरत ही राहत मिले।
नारियल पानी में मौजूद साइटोकाइन्स (cytokinins) त्वचा को राहत देने और स्किन सेल्स को बनने में सहायता करते हैं। रूई के फाहे को नारियल पानी में डूबोकर दागवाले स्थानों पर लगाएं। रातभर यूं ही लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से साफ करें।

शहद-
यह मीठी चीज़ एक नैचुरल मॉश्चराइज़र है जो आपकी त्वचा को नया बनाती है और दाग-धब्बों को भी हल्का करती है। शहद में केवल ओट्स मिलाए और दागों पर लगाकर आधे घंटे के बाद ठंडे पानी से धो दें।

पपीता-
पपीता त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट करने के साथ डेड स्किन और पपड़ी को हटाने का काम करता है और आपकी त्वचा निखरी हुई दिखायी देती है।

एलो वेरा-
एलोवेरा जेल क्षतिग्रस्त स्किन सेल्स को दुरुस्त करता है और प्रभावित क्षेत्र पर सूजन, लाली और सूजन कम हो जाती है।

कोको बटर-
त्वचा के लिए फायदेमंद कोको बटर में फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम करते हैं और त्वचा के नुकसान को कम करते हैं।

लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल करने से भी आपको इस परेशानी से निजात पाने में मदद मिलती है, इसके लिए सबसे पहले आप लहसुन का रस निकालें, और उसे अच्छे से अपने दाग पर लगाएं, और थोड़ी देर बाद इसे धोलें, जल्दी परिणाम के लिए ये एक अच्छा उपाय होता है।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा स्किन के ph स्तर को सही करता है, इसके लिए आप बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक स्क्रब जैसा तैयार करे, ऐसा करने के बाद आपको इसे स्किन पर स्क्रब की तरह मसाज करना है, और उसके थोड़ी देर बाद इसे अच्छे से साफ़ करें, आपको थोड़े ही दिनों में इसका असर दीखने लगता है, और आपके दाग भी साफ़ हो जाते है।

Vitamin E:
विटामिन ई ना केवल skin को हाइट्रेट रखने में मदद करता है बल्कि यह एंटी ऑक्सीडेंट से भी भरा होता है, जो कि स्किन में कोलाजन को बढावा दे कर उसे फ्री रैडिकल्स से बचाता है। आपको विटामिन ई बादाम, पालक और पपीते में भरपूर मिल सकता है। आप इसे कैप्लसून के रूप में भी ले सकती हैं। अपने खाने में ढेर सारा विटमिन ई शामिल करें जिससे आपको चेहरे के दाग धब्बों से जल्द राहत मिल सके।



Click it and Unblock the Notifications
