Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
सर्दियों में रोज़ पिएं दूध और गुड़, नहीं होंगी ये बीमारियां

भारत के ग्रामीण इलाक़ों मे गुड़ का सेवन चीनी के स्थान पर किया जाता है। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है। चीनी की तुलना में गुड़ अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। इसके रोजाना सेवन से हम एनीमिया, दमा, पीलिया, कान दर्द, शारीरिक में थकान व जोड़ो के दर्द जैसे रोगों से मुक्त रहते हैं। गुड़ गन्ने से तैयार एक शुद्ध खाद्य पदार्थ हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों के दिनों में इसका सेवन आपको गर्माहट देता है। सर्दियों के मौसम में प्रतिदिन गुड़ का सेवन करने से सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाता है।
गर्म दूध के साथ गुड खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। वही दूसरी ओर गुड में अधिक मात्रा में सुक्रोज, ग्लूकोज, खनिज तरल और पानी कुछ मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और ताम्र तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
आइये जानते हैं इन दोनों चीजों का साथ में सेवन करने से क्या फायदे है। आप यह जानकर हैरान हो जाएगे कि इन दोनो के मिलाकर पीने से सेहत के लिए यह किसी वरदान से कम नही है। यह गंभीर से गंभीरबीमारियों के सही कर देता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखता है
इसे खाने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती। यही नहीं इसे दूध में मिला कर पीने से सर्दियों में प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है जिसे सर्दी में आप जल्दी जल्दी बीमार नहीं होते हैं।

पाचन तंत्र को सुधारे
ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से अपच की शिकायत होती है। तो अगर आपको भी कब्ज या पेट साफ़ न होने की शिकायत होती है तो गर्म दूध में गुड़ मिलकर पियें। इससे खाने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती।

गर्भावस्था के दौरान एनीमिया नहीं होने देता है
गर्भवती महिलाओं में थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करना चाहिए। अगर गर्भवती महिला हर रोज गुड़ खाती है तो उन्हें एनीमिया नहीं होता। गुड़ आयरन का स्रोत होने के कारण आप शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया के मरीज़ों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें दूध में गुड़ मिला कर खाना चाहिए।

वजन घटाने में मददगार
गुड़ में प्राकृतिक मिठास होती है तो इसमें चीनी के कोई भी हानिकारक गुण नहीं होते हैं। तो अगर आप दूध के साथ गुड़ खाती हैं तो इसे आप को वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

त्वचा को बनाये चमकदार
सर्दियों में त्वचा रूखी और खुश्क हो जाती है। और अगर ऐसे में थोड़ी भी लापरवाहीं की तो त्वचा फटने का भी डर रहता है। गुड़ रक्त से ख़राब टॉक्सिन को दूर करता है, इसे दूध में मिला कर पीने से आपकी त्वचा में चमक आती है और कील मुंहासों से भी आपको राहत मिलती है।

मासिक धर्म के दर्द को कम करता है
यदि लड़कियों को मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या है तो उन्हें भी नियमित गुड़ का सेवन करना चाहिए इसके सेवन से उन्हें इस समस्या से काफ़ी राहत मिलेगी। मासिक धर्म में होने वाले दर्द को भी यह ठीक करता है। वहीँ अगर दूध के साथ गुड़ खाया जाए तो इससे मूड स्विंग की परेशानी नहीं होती है।

चयापचय में सुधार
गुड़ मैग्नीशियम का एक अच्छा स्त्रोत है। जो मनुष्य को शारीरिक श्रम वाला यानी ज़्यादा काम करने वाला बनाती है। इसके दूध के साथ खाने से यह उन्हें थकान से बचाता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान कर थकान में राहत देता है और कई बिमारियों से दूर भी रखता है।

हड्डियों को मजबूत करता है
दूध व गुड़ दोनो ही कैल्शियम और पोटेशियम के भरपूर स्रोत माने जाते है। इसलिए शरीर को हेल्दी बनाएं रखने के साथ ही हड्डियों की बीमारियों जैसे स्टियोपोरोसिस या उम्र के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द आदि को सुरक्षित रखता है।

रक्त को शुद्ध करता है
गुड़ शरीर के सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसमें रक्त को साफ़ करने के गुण होते हैं जिससे हम व्यक्ति रोग मुक्त रहता हैं। इसके साथ सर्दियों में यह शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है।



Click it and Unblock the Notifications