Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लड़कियों के मन का सवाल : क्या पीरियड्स के दौरान स्विमिंग की जा सकती है?
लड़कियों अक्सर इस बात की जानकाी चाहती हैं कि अगर उन्हें पीरियड्स हो रहे हों तो क्या वो पानी में स्विमिंग कर सकती हैं? ये ऐसे सवाल हैं जो हर किसी को जानना है।
पीरियड्स के दौरान लड़कियां काफी कॉन्शियस हो जाती हैं। वे ना तो हल्के रंग के पकड़े पहनना पसंद करती हैं और ना ही ज्यादा बाहर निकलती हैं।
ऐसे में कभी कभी स्विमिंग करने का मन करता हो पर पीरियड्स की वजह से आप स्विमिंग करने ना जा पा रही हों तो मन ना मारें क्योंकि आज हम आपके लिये इस बात से पर्दा उठाएंगे कि क्या पीरियड्स में स्वीमिंग की जा सकती है या नहीं।

कई ऐसी लड़कियां जो पहली बार स्विमिंग करने जा रही हैं या फिर सीखने का मन बना रही हैं, उन्हें जरुर इस बात की फिक्र होगी कि क्या पीरियड्स के दौरान वे स्विमिंग कर सकती हैं या नहीं। इस दौरान आपकोअपने कोच से बात करनी चाहिये और अपना इरादा पक्का रखना चाहिये।
आप माने चाहे नहीं लेकिन यह सवाल कई लड़कियों के मन में आता ही आता है। पीरियड्स के दौरान जब आप स्विमिंग करने जाएंगी तब आप पाएंगी कि आपके पीरियड्स बंद हो जाएंगे। जी हां, ऐसी ही कई और बातें जिनके बारे में हम आपको आज बताएंगे।

क्या ये अनहाइजीनिक काम है
कई लड़कियां स्विमिंग करते वक्त टेंपॉन का उपयोग करती हैं, जिससे स्विमिंग करना बिल्कुल भी गंदगी का काम नहीं होता। इससे आप पानी के अंदर ब्लीड नहीं करती।
पानी में ब्लीडिंग बंद हो जाती है
खून बहना पानी में बंद हो जाता है (यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है) ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम पहले से ही पानी में हैं जो एक काउंटर प्रेशर बनाता है जिससे मासिक धर्म का प्रवाह एक ही जगह पर रूक जाता है (एक जगह पर रहता है) और पानी में प्रवेश नहीं करता है।

मासिक धर्म के समय वैजाइना या पेट का संक्रमण होने की संभावना जरुर रहती है। यह इंफेक्शन गंदे पानी के संपर्क में आने की वजहसे होता है। आप जब भी स्वीमिंग करने जाएं तो पहले वहां के ट्रेनर से स्विमिंग पूल के पानी के बारे में पूछ लें। पानी में क्लोरीन मिला होता है इसलिये स्विमिंग करने के बाद एक बार साफ पानी से जरुर नहाएं। यदि इस पानी की वजह से आपकी योनि में तकलीफ हो रही हो तो एक बार डॉक्टर से संपर्क करें।
क्या होगा अगर स्विमिंग के दौरान पूल में ही पेशाब हो जाए
स्विमिंग पूल काफी बड़ा होता है, ऐसे में अगर आपसे पेशाब हो भी जाती है तो कोई दिक्कत नहीं। लेकिन अगर पीरियड्स के दौरान पेशाब लगे तो टेंपॉन पहनना ना भूलें क्योंकि इससे ब्लड एक ही जगह पर इकठ्ठारहेगा और फैलेगा नहीं।

फ्लो हैवी है और आपको स्विमिंग पूल से बाहर आना है तो?
हां, एक बार जब आप पूल से बाहर निकल आएंगी तो आपके पीरियड्स फिर से शुरु हो जाएंगे। लेकिन अगर आपने टेंपॉन लगा रखा है तो आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है।
हमेशा डार्क कलर की स्विमिंग सूट पहने
अगर आप लीकेज को लेकर थोड़ा डरी हुई हैं तो, हमेशा डार्क कलर की स्विमिंग सूट ही पहनें। वैसे तो अगर आपने टेंपॉन लगाया है तो डरने की बात नहीं है। कोशिश करें कि स्विमिंग सूट डार्क ब्लू या काले रंग कीहोनी चाहिये। इसके अलावा बिकनी एरिया के पास का कपड़ा थोड़ा मोटा हो तो और भी अच्छा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
