Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
क्या आप जानती हैं गर्भ में बच्चा क्यों मारता है किक ?
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि गर्भ में बच्चा क्यों मारता है किक
किसी भी महिला के लिये मां बनने का अहसास बेहद ही सुखद होता है । जिसे वह अपने मन में जीवन भर संजोकर रखती है। ये नौ माह का समय प्रतिदिन उसे नये-नये अहसास करवाता रहता है। जैसे-जैसे गर्भ में पल रहा भ्रूण आकार लेने लगता है ,वैसे-वैसे मां बनने का अहसास और तेज होने लगता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे की लात महसूस करना मां के लिए बहुत ही स्पेशल अनुभव होता है। खासकर तब जब बच्चे ने पहली बार किक मारी हो। लेकिन क्या आपको पता है बच्चा ऐसा क्यों करता है। अगर नहीं जानते तो आइये हम आपको बताते हैं इसके पीछे की सच्चाई।

1- नए वातावरण में बदलाव होने पर
जब बच्चा बाहर के परिवर्तन को महसूस कर रहा होता हैं तो ऐसे में वह तुरंत अपनी प्रतिक्रिया को किक मार कर दिखाता है। बाहर से कुछ शोर या मां के कुछ खाने की आवाज सुनकर बच्चा अपने अंगों को फैलाता है। लात मारना उनके सामान्य विकास का संकेत भी होता है।


2- बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य का संकेत
लात मारना नवजात शिशु के अच्छे विकास का संकेत होता है। इसका मतलब यह होता है कि आपका बच्चा बहुत सक्रिय है। आपको बच्चे की लात मारना तब महसूस होता है जब वह गर्भ में हिचकी लेता है या हिलता-ढुलता है। जब बच्चा अपने अंगों को गर्भावस्था के शुरुआती सप्ताह के दौरान फैलाता है, तो आपको परेशानी महसूस हो सकती हैं।

3- 36वें हफ्ते के बाद कम होता लात मारना
एक समय ऐसा आता है जब बच्चा गर्भ में 40-50 मिनट तक आराम करता है। प्रेग्नेंसी के 36वें हफ्ते के बाद आपके बच्चे का आकार बढ़ जाता है जिसकी वजह से वह ज्यादा हिल नहीं पाता है। इस दौरान आप अपनी पसलियों के नीचे एक या दोनों तरफ दोनों पक्षों के पास लात महसूस करेंगी।

4- कम लात मारना परेशान होने का संकेत
28 हफ्ते के बाद डॉक्टर आपको बच्चा कितनी बार लात मारता है उसे गिनने को कहते हैं। अगर बच्चा लात नहीं मार रहा है या कम मार रहा है तो यह उसके पास ऑक्सीजन सप्लाई ना होने के कारण भी हो सकता है। बच्चे का हिलना और लात कम मारने का कारण शुगर लेवल का कम होना भी हो सकता है। अगर खाने के बाद भी आपका बच्चा लात नहीं मार रहा है तो एक गिलास पानी पीकर देखें।

5- बाई तरफ लेटने पर
जब मां बाई ओर करवट लेकर लेटती है। तब बच्चे का किक मारना बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब मां बाईं करवट पर सोती है तब भ्रूण को रक्त की आपूर्ति बढ़ जाती है। जिसके कारण बच्चे की हलचल बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications