Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अनचाहे बालों को हटाने के लिए एपिलेटर है बेस्ट, वैक्सिंग और रेजर से बेहतर- जानें कीमत व इस्तेमाल का तरीका
मुलायम त्वचा के लिए महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स या फिर रेजर का इस्तेमाल करती हैं। हेयर फ्री होने के लिए महिलाओं को वैक्सिंग सबसे बेस्ट लगता है तो वहीं कुछ महिलाओं को रेजर ज्यादा पसंद आता है। वहीं इन दिनों महिलाओं के बीच एपिलेटर काफी ट्रेंड में है। एपिलेटर से अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। महिलाओं को रेजर और वैक्सिंग के मुकाबले एपिलेटर ज्यादा पसंद आ रहा है। चलिए जानते हैं एपिलेटर रेजर और वैक्सिंग से अच्छा क्यों है।

एपिलेटर क्या है
एपिलेटर एक इलेक्ट्रिक शेवर होता है। एपिलेटर से अनचाहे बालों को जड़ से निकाला जा सकता है। एपिलेटर की सबसे खास बात यह है कि ये वैक्सिंग की तरह काम करता है। एपिलेटर का इस्तेमाल करने से बाल जल्दी नहीं आते है। एपिलेटर में वैक्सिंग से कम समय लगता है। साथ ही इसका इस्तेमाल करने से वैक्स की तरह चिपचिप नहीं रहता है। एपिलेटर वैक्स और रेजर से बेहतर है।

एपिलेटर इस्तेमाल करने समय इन बातों का रखें ध्यान
एपिलेटर का इस्तेमाल करने से पहले शॉवर लेना चाहिए। एपिलेटर का इस्तेमाल करने सबसे स्क्रब कर लें इससे डेड स्किन सेस्ल निकल जाएगी, साथ ही स्क्रब करने से इनग्रो हेयर भी नहीं होंगे। एपिलेटर का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखना कि आपके बाल ज्यादा बड़े ना हो, बड़े बाल होने से दर्द ज्यादा होता है। एपिलेशन के बाद स्किन पर अच्छे मॉइश्चराइजर लगाएं। एपिलेटर का इस्तेमाल हेयर ग्रोथ की डायरेक्शन पर रखें। अगर आप एपिलेटर को अपोजिट डायरेक्शन पर इसका इस्तेमाल करते है तो आपको दर्द भी ज्यादा होगा साथ ही स्किन पर चोट भी लग सकती है।

एपिलेटर का कब करें इस्तेमाल
पहली बार एपिलेटर का इस्तेमाल करने स्किन हल्की लाल हो जाती है, लेकिन कुछ ही घंटो में लाल स्किन ठीक हो जाएंगी। वैक्सिंग करवाने के बाद स्किन लाल पड़ जाती है। एपिलेटर का इस्तेमाल करने बाद साबुना का इस्तेमाल ना करें। साबुन की जगह मॉइश्चराइजर और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

एपिलेटर जड़ो से बालों को निकालता है
रेजर का इस्तेमाल करने बाल जड़ से नहीं निकलते है जिसकी वजह से दो दिन बाद बाल निकल आते है। वहीं एपिलेटर बालों को जड़े से हटाता है, जिससे त्वचा कोमल रहती है। एपिलेटर वैक्सिंग की तरह काम करता है। लेकिन वैक्सिंग से कम समय लगता है। ऐसे में आजकल महिलाएं एपिलेटर का इस्तेमाल करने लगी हैं। रेजर के मुकाबले एपिलेटर काफी बेहतर है।

वन टाइम इंवेस्टमेंट
रेजर की कीमत एपिलेटर के मुकाबले कम होती है। एक रेजर को 2 से 3 हफ्ते के इस्तेमाल किया जा सकता है। एक रेजर 300 से 400 का आता है। एपिलेटर रेजर के मुकाबले मंहगा आता है लेकिन इसे सालों तक यूज किया जा सकता है। एपिलेटर में आपको वन टाइम इंवेस्ट करना होगा। एक अच्छा एपिलेटर 3000 से 5000 के बीच आता है।

एपिलेटर और वैक्सिंग क्या है बेहतर
वैक्सिंग के मुकाबले एपिलेटर काफी बेहतर है। एपिलेटर से छोटे से छोटे बालों को आसानी से निकाला जा सकता है। वैक्सिंग के समय छोटे बालों को निकाला मुश्किल होता है वहीं छोटे बालों को निकालने के लिए थ्रेड का इस्तेमाल करना होता है। वैक्सिंग के मुकाबले एपिलेटर कम एरिया के बाल निकालता है एपिलेटर का लगातार इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें कमजोर होती है जिससे बाल पतले और कमजोर उगते है। एपिलेटर का इस्तेमाल करने आप सेंसिटिव एरिया के छोटे बालों को हटा सकती है। वैक्सिंग करवाने के लिए पार्लर जाना पड़ता है। घर पर भी वैक्स करना बहुत ही मैसी होता है। वैक्स करने के लिए किसी मदद लेनी पड़ती है। वहीं एपिलेटर का इस्तेमाल आप खुद कर सकती है।

एपिलेटर और रेजर क्या है बेहतर
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए रेजर का हर तीसरे दिन इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं एपिलेटर बालों को जड़ से निकालता है जिससे बाल जल्दी नहीं आते है। एपिलेटर का इस्तेमाल के 10 से 15 दिन बाद बाल आते है। एपिलेटर का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनी रहती है। पहली बार एपिलेटर का इस्तेमाल करने दर्द होता है।

इनग्रोन हेयर से छुटकारा
वैक्सिंग और रेजर का इस्तेमाल करने से कई बार इनग्रोन हेयर की समस्या होती है। एपिलेटर का इस्तेमाल करने से इनग्रोन हेयर की समस्या कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
